Basti News: मूड़घाट पुल से कुआनो में कूदी किशोरी लापता
बस्ती, अक्टूबर 24 -- Basti News: बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र स्थित मूड़घाट पुल से एक किशोरी ने कुआनो नदी में छलांग लगा दी। किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। वह एनसीसी की कैडेट बताई जा रही है। युवती की पहचान मुंडेरवा थानाक्षेत्र निवासी के तौर पर हुई। इस घटना के दौरान एक अन्य युवक भी युवती को बचाने के फेर में डूबने लगा था।वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गनेशपुर चौकी क्षेत्र स्थित मूड़घाट पुल पर एक युवती पहुंची। अचानक उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसी दौरान वहां पर एक युवक भी स्नान कर रहा था। वह किशोरी का पैर पकड़ लिया और नदी से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगा। अंतत: उसने किशोरी का पैर छोड़कर अपनी जान बचाया। इस दौरान वहां पर शोर मचने लगा। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। किशोरी के नदी में कूदने की सूचना पर कोतवाली पुलिस व राजस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.