बस्ती, नवम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मुम्बई व दिल्ली से आने वाली ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री बस्ती पहुंच रहे हैं। आम दिनों की अपेक्षा यह संख्या लगभग डेढ़ गुने तक पहुंच गई है। महानगरों से यात्रियों से भरी हुई ट्रेनें पहुंच रहीं हैं। इस समय हालत यह है कि सामान्य श्रेणी की बोगियों में तिल रखने की जगह नहीं रहती है। जिसे कहीं जगह नहीं मिलती वह शौचालय में खड़े होकर सफर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: यात्री सुविधा व सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन के लिए रेल प्रशासन अलर्टत्योहारी सीजन में बढ़ी यात्रियों की भीड़ रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि नियमित रूप से विभिन्न रूट से आने वाली 68 जोड़ी ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं। रेलवे की ओर से दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे 20 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा ह...