Basti News: मुकदमे की पैरवी करने गई महिला के घर में तोड़फोड़, दो पर केस
बस्ती, नवम्बर 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली थानाक्षेत्र के मुड़ियार गांव में एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सावित्री देवी निवासी मुड़ियार, थाना रुधौली ने तहरीर देकर बताया है कि गत दो नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह दीवानी मुकदमे की पैरवी के लिए जिला मुख्यालय बस्ती स्थित न्यायालय गई हुई थी। आरोप है कि जब वह अदालत में ही थी कि दोपहर करीब दो बजे उनकी छोटी पुत्री रेखा ने फोन कर बताया कि गांव के ही इच्छाराम और उसका पुत्र हरिश्चन्द्र घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए हैं। घर की सीढ़ी, दरवाजा और सारा सामान तोड़ रहे हैं। सूचना पर जब वादिनी घर पहुंची तो देखा कि घर में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त पड़ा था। जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.