बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बोदवल गांव में तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाई की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि मुंडेरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी अनुज (8) पुत्र हरगोविंद और उसका चचेरा भाई गणेश (10) पुत्र गोपाल निवासी नगर पंचायत, रविवार के शाम दोनों तालाब में नहाने के लिए गए थे। अचानक पैर फिसल जाने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे के समय तालाब के पास मौजूद एक छोटे बच्चे ने घर पर आकर परिजनों को बताया कि दोनों बच्चे तालाब में डूब गए हैं। लेकिन उस बच्चे की बात कोई भी परिजन समझ नहीं पा रहा था। इधर परिजन घर से लापता दोनों बच्चों की तलाश में जुट गए...