Basti News: मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत छह स्कूली वाहनों पर कार्रवाई
बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: बस्ती। जिले में चलाए जा रहे स्कूली वाहनों पर मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत छह वाहनों पर कार्रवाई की गई है, जबकि दो स्कूली वाहनों को सीज किया गया है। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश मौर्य ने बताय कि मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत दो दिन में छह स्कूली वाहनों पर कार्रवाई कर उनपर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें दो वाहनों को प्रवर्तन टीम ने सीज की कार्रवाई किया है। जिसमें से एक वाहन से 15 हजार जुर्माना वसूल की गई है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों से अपील की है कि अपने वाहनों के सभी कागजात अपडेट कराने के बाद ही वाहनों का संचालन करें अन्यथा की स्थिति में उन पर कार्रवाई किया जाना तय है। यह भी पढ़ें- Hapur News: बिना फिटनेस दौड़ रहे दो स्कूली वाहनों को किया बंद यह भी पढ़ें- Varanasi News: 'सेफ फ्यूचर' विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.