बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को आरटीओ विभाग की टीम ने जांच के दौरान चार स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं कार्रवाई के बढ़ते दबाव के बीच 12 स्कूली वाहनों ने फिटनेस प्रक्रिया पूरी कराई। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से स्कूली वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। अभियान के तहत वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, जरूरी दस्तावेज, सुरक्षा मानकों और वाहन की स्थिति की जांच किया जा रहा है। जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...