बस्ती, अगस्त 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। डाक विभाग की ओर से शनिवार को जिले के विभिन्न डाकघरों में विशेष आधार शिविर लगाया जाएगा। गोरखपुर क्षेत्र के निर्देश पर बस्ती डाक मंडल के प्रधान डाकघर और उप डाकघरों में आयोजित शिविर में आधार नामांकन और संशोधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधीक्षक डाकघर एमएम हुसैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर डाकघर खुलने से बंद होने तक चलेगा। नए आधार का नामांकन नि:शुल्क होगा। डेमोग्राफिक संशोधन के लिए 75 रुपये, बायोमेट्रिक संशोधन के लिए 125 रुपये और डेमोग्राफिक संशोधन के साथ बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित है।नागरिकों से आधार संबंधी मूल दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है। आधार संशोधन की सुविधा अन्य कार्य दिवसों में भी डाक...