बस्ती, सितम्बर 1 -- Basti News: बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के लबदहा गांव में बारिश से बचाव के लिए मिट्टी की दीवार पर पन्नी लगाते समय दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 55 वर्षीय नाजिम अली की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी नाजिम अली पुत्र टीडी पांच बजे बारिश का पानी घर के अंदर जाने से रोकने के लिए मिट्टी की दीवार पर पन्नी तान रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह अचेत हो गए थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हरदोई में बारिश का कहर, कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौतघटना की सूचना परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य...