Basti News: मासूम के गले पर चाकू रखकर छिनैती की सूचना निकली फर्जी
बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: देईसांड़, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के मथौली गांव निवासी एक महिला ने आभूषण खो जाने की बात ससुरालियों से छिपाने के लिए डायल 112 पर छिनैती की झूठी सूचना दे दी। महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश उसके मासूम के गले पर चाकू रखकर मंगलसूत्र और झाला छीन ले गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और रातभर कस्बों व बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही। देर रात महसों के पास एक मैरिज हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की सच्चाई सामने आ गई। मथौली निवासी पूजा पत्नी शोभित कुमार ने पुलिस को बताया था कि वह 25 अगस्त को रक्षाबंधन पर मायके, मुंडेरवा थानाक्षेत्र के छितहीं नरसिंह गांव गई थी। इसी दौरान उसका मंगलसूत्र और झाला कहीं गिरकर खो गया। ससुरालियों की डांट-फटकार के डर से उसने डायल 112 प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.