बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली के मालवीय रोड स्थित हड्डी हॉस्पिटल के सामने से सोमवार को चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। लालगंज थानाक्षेत्र के कड़सरी मिश्र निवासी अनिल कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि सोमवार को इलाज के सिलसिले में अस्पताल आया था। यहां पर बांई तरफ अपनी बाइक खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद आए तो देखा कि कोई व्यक्ति उनकी बाइक के चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर ज्ञात हुआ कि एक काले रंग का टीशर्ट पहना व्यक्ति बाइक के पास घूम रहा था। उसी ने मौका पाकर बाइक का लॉक तोड़ा और बाइक लेकर भाग निकला। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...