Basti News: मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र समेत तीन नामजद
बस्ती, नवम्बर 21 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के चमरौहा सियरापार गांव में कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी गांव के रहने वाले गोविन्द वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 19 नवम्बर की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने गांव के विनोद शर्मा से किसी बात को लेकर बातचीत व कहासुनी हो रही थी। तभी विपक्षी उन्हें अचानक अपशब्द कहने लगे। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनोद, मनीष शर्मा और रोहित निवासीगण चमरौही सियरापार (नाउपुरवा), थाना कोतवाली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Basti News: पुरानी कहासुनी को लेकर ईंट से हमला, तीन घायल जांच एसआई अमित कुमार को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.