बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: नगर बाजार। थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी व सोने की अंगूठी लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाक्षेत्र के सोधिया गांव निवासी सोमई ने आरोप लगाया है कि वह सोमवार की शाम नगर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हथिया व पिडावल गांव के बीच पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने तमंचा सटा दिया। उन्हें बाइक से नीचे गिराकर मारपीट की। उनके बेहोश होने के बाद जेब से नकदी व सोने की अंगूठी लेकर भाग गए। सोमई के अनुसार होश आने पर उन्होंने परिजनों को फोन से घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बदमाशों ने युवक को गोली मारकर तीन हजार रुपये लूटे सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद परिजन व ग्रामीण भी वहां पहुंच...