Basti News: मारपीट कर धमकाया, तोड़ दी मोबाइल, तीन पर केस
बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, हिटी। कलवारी थानाक्षेत्र के वैष्णवपुर में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी गांव की रहने वाली शर्मिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पिछले नौ अक्तूबर की रात करीब 12 बजे गांव के ही तीन लोग उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। आरोपी मनीष यादव, गुड्डू यादव और विनोद यादव ने एकराय होकर उसे पटक-पटक कर लात-घूसों से मारा-पीटा। जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई राजकुमार गुप्ता को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.