बस्ती, अक्टूबर 16 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के धरमूपुर में मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरमूपुर निवासी हरीश गौतम ने तहरीर में बताया कि गत 13 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे वह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के संबंध में काली मंदिर के पास कमेटी के लोगों से बात कर रहे थे। आरोप है कि तभी रणवीर सिंह उर्फ राधू निवासी भिउरा थाना दुबौलिया व दो अज्ञात व्यक्ति वहां आए और बिना वजह जातिसूचक शब्द व अपशग्दों का प्रयोग प्रयोग कर मारने-पीटने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। दिलीप यादव की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रणवीर सिंह उर्फ राधू सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच सीओ कलवारी को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...