Basti News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में टीकाकरण के लिए वैक्सीन को सुरक्षित पहुंचाने वाले कोल्ड चेन लोडरों ने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर गुरुवार को सीएमओ डॉ. राजीव निगम को ज्ञापन सौंपा। लोडरों का कहना है कि कई वर्षों से मानदेय में वृद्धि नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिले के 14 पीएचसी और सीएचसी पर तैनात कोल्ड चेन लोडरों ने ज्ञापन में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए उन्हें प्रति कैरियर 90 रुपये दिए जाते हैं। एक लोडर साइकिल से अधिकतम तीन कैरियर ही पहुंचा पाता है। इस तरह पूरे दिन में अधिकतम 270 रुपये मिलते हैं, जो 450 रुपये की न्यूनतम दैनिक मजदूरी से भी कम है। कई टीकाकरण सत्रों में एक या दो ही वैक्सीन कैरियर ढोने को मिलते हैं, जिससे उनकी आय और कम हो जाती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.