Basti News: मां-बेटी की तलाश जारी्, पुल पर मिले कपड़े और सुसाइड नोट से मनोरमा नदी में कूदने की आशंका
बस्ती, अक्टूबर 27 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भटहा गांव में मंगलवार को एक महिला और उसकी तीन माह की बेटी के लापता होने से हड़कंप मच गया। पिपरौल घाट पुल पर महिला के कपड़े और सुसाइड नोट मिलने के बाद दोनों के मनोरमा नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और अन्य टीमें नदी में मां-बेटी की तलाश कर रही हैं। अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। भटहा गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ कबीर की पत्नी पूजा देवी (30) मंगलवार को अपनी तीन माह की बेटी के साथ पिपरौल घाट पुल पर पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पुल पर उनके कपड़े और एक सुसाइड नोट मिला। नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराने की बात लिखे होने की चर्चा है। हालांकि, नोट की प्रामाणिकता और उसमें लिखी बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मां-बेटी की तलाश जारी पुल पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.