Basti News: मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
बस्ती, अक्टूबर 17 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने मां को शहद का भोग लगाकर सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। देवी मंदिरों और घरों में ब्रह्ममुहूर्त से ही दुर्गासप्तशती, दुर्गा चालीसा और सिद्ध कुंजिका स्तोत्र के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। शहर से लेकर गांवों तक दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।देवी पंडालों और मंदिरों में दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचकर मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और भगवान कार्तिकेय की आराधना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: निमहरा मंदिर में मां कात्यायनी के दर्शन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.