Basti News: महिला से मारपीट व धमकी देने के आरोप में तीन पर केस
बस्ती, अगस्त 4 -- Basti News: बस्ती। नगर बाजार थानाक्षेत्र के टेमा गांव की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टेमा गांव निवासी अंजुम आरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही शफीना खातून, खरीकुन्निशा और अकबर अली ने मामूली विवाद को लेकर उन्हें गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और पुनः मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर नगर बाजार पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.