बस्ती, सितम्बर 19 -- Basti News: बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के एक गांव में देर रात महिला के अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि पट्टीदारी में एक की मौत पर ब्रह्मभोज में सभी शामिल हुए थे।देर रात जब वहां से लौट रही थी तो गांव के मनबढ़ युवक ने उसे अश्लील इशारे करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। जब इस महिला ने दूसरे दिन आरोपी के घर पर शिकायत करने पहुंची तो उसे बाल पकड़ कर पटक दिया और जमकर मारपीट की। इस पर महिला ने यूपी 112 फोन किया। जब पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक फरार हो गया। इसके बाद महिला ने नगर थाने पर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...