बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मिशन शक्ति फेज-छह के तहत सोमवार को शहर के बड़ेबन चौराहे पर यातायात सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान महिला आरक्षियों और एनसीसी कैडेट्स ने राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एएसपी श्यामकांत, सीओ सदर कुलदीप यादव, आरटीओ सुरेश मौर्य, पीटीओ शिवकुमार मिश्र व कोतवाल बृजानन्द सिंह मौजूद रहे। अभियान में लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मिशन शक्ति: एनसीसी कैडेट्स और महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था यह भी पढ़ें- Bijnor News: मिशन शक्तिः महिला एनसीसी कैडेट्स ने संभाली याताया...