Basti News: महाराजगंज में निकली मां की भव्य पालकी, जयकारों से गूंजा कस्बा
बस्ती, अक्टूबर 17 -- Basti News: कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र पर शुक्रवार की देर शाम महाराजगंज कस्बे में मां की भव्य पालकी और ज्योति यात्रा निकाली गई। जय मां वैष्णो कमेटी की ओर से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां की पालकी निकलते ही पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। डीजे और भांगड़े की धुन पर श्रद्धालु झूमते-नाचते रहे। जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।जय मां वैष्णो कमेटी की ओर से महाराजगंज कस्बे में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। कमेटी पिछले एक दशक से नवरात्र में मां की भव्य पालकी और ज्योति यात्रा निकाल रही है। इसमें कस्बे के लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी रहती है। यह भी पढ़ें- Munger News: नवरात्र को लेकर निजी विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्रम, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांडिया नृत्य से मोहा मन शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.