बस्ती, अक्टूबर 20 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों और घरों में हवन-पूजन व कन्या पूजन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हवन-पूजन के बाद व्रत का पारण किया। भक्तों ने मां को नारियल, चुनरी और पुष्प अर्पित कर आरती उतारी।शहर के आवास विकास स्थित काली माता मंदिर, केडीसी परिसर स्थित माता मंदिर, पिकौरा शिव गुलाम मोहल्ले के मंगला महाकाली मंदिर, रौता चौराहे के शनैश्वर मंदिर, पचपेड़िया रोड स्थित काली माता मंदिर और बैरिहवां स्थित काली माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Sitapur News: अष्ट सिद्धि प्रदान करने वाली सिद्धिदात...