बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती। कलवारी पुलिस ने पीड़ित के खेत को पशुओं से चराने, मना करने पर गोलबंद होकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में शकुन्तला देवी निवासी गोड़ियाजोत थाना कलवारी ने बताया कि प्रतिवादी के पशु उसके धान के खेत में घुस गये। जब वादिनी ने मना किया तो सभी एक राय होकर मारपीट करने लगे। धारदार हथियार चलाकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शकुन्तला देवी की तहरीर पर शनि डोम, शनि की बहनें, बहनोई और उसकी मां निवासी गोड़ियाजोत के खिलाफ बलवा, मारपीट व संपत्ति नुकसान का केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...