Basti News: मल्टी लेवल पार्किंग को मिली मंजूरी, व्यापारियों ने जताई खुशी
बस्ती, अक्टूबर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मल्टी लेवल पार्किंग और फुटपाथ व्यापारियों को अस्थाई रूप से व्यापार करने की व्यवस्था की सीएम से स्वीकृति मिलने पर व्यापारियों में खुशी है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने डीएम कृतिका ज्योत्सना का मोमेंटो देकर स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि जिलाधिकारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रयासों से व्यापारियों की महत्वपूर्ण मांगों को शासन स्तर पर सकारात्मक परिणाम मिला है। मल्टी लेवल पार्किंग बनने से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगा। वहीं फुटपाथ व्यापारियों के लिए अस्थाई व्यवस्था होने से उन्हें व्यवस्थित तरीके से रोजगार करने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.