बस्ती, अगस्त 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर मनवर संगम एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री असंतुलित हो गई। हादसे की स्थिति बनते ही मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन संख्या 14232 मनवर संगम एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-तीन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी।ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने की आशंका को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवान तुरंत उसकी ओर दौड़े और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने महिला को चलती ट्रेन में चढ़ने से होने वाले खतरे के प्रति जागरूक करते हुए सावधानी बरतने की हिदायत द...