बस्ती, अक्टूबर 9 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानाक्षेत्र में मनबढ़ युवकों-किशोरों ने एक छात्र की हॉकी और थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी। घटना बुधवार की शाम लजघटा गांव के बाहर एक बाग की बताई जा रही है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में सीओ कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट की घटना में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि थानाक्षेत्र के केनौना का रहने वाला एक छात्र अमारी बाजार में स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: छुट्टी के बाद छात्रा से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज गत 7 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे पढ़ाई के बाद स्कूल से बाइ...