Basti News: मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 95 हजार रुपये
बस्ती, अक्टूबर 4 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कलवारी थानाक्षेत्र के कुसौरा बाजार में लगे एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे एक व्यक्ति की मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 95 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कलवारी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कलवारी थानाक्षेत्र के रसोइया गांव निवासी पीड़ित भुलई राम ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह कुसौरा बाजार में लगे स्टेट बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान एटीएम के अंदर मौजूद एक व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड ले लिया। इसी दौरान जालसाज ने कार्ड बदल दिया और दूसरा कार्ड उन्हें दे दिया। पीड़ित के मुताबिक बाद में उसके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का संदेश आया। जानकारी होने पर उसने बैंक से संपर्क किया तो उसके साथ एटीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.