बस्ती, सितम्बर 29 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानांतर्गत मनौरी पुल के पास नाले में मछली मारने गए गया एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ घटना के पास मौजूद उसके छोटे भाई ने शोर मचाया तो घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी वाल्टरगंज ज्ञानेन्द्र राय मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कलवारी में कैंप कर रही गोंडा की बाढ़ राहत टीम के गोताखोरों को बुलाया और सर्च अभियान शुरू कराया। थोड़ी देर में घटनास्थल पर नायब तहसीलदार सदर आकांक्षा श्रीवास्तव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। करीब तीन घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद दोपहर करीब ढाई बजे नाले में डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया।

मृतक की पहचान मृतक की शिनाख्त वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मनौरी डाड़ी नि...