Basti News: मछली पकड़ने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
बस्ती, अक्टूबर 1 -- Basti News: बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर कुआनो नदी स्थित अमोढ़वा के धोबी घाट पर गुरुवार को मछली पकड़ने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लालगंज पुलिस ने नदी में तलाश शुरू कराई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया जा सका। मृतक की पहचान बानपुर गांव निवासी बवाली (40) पुत्र भगौती के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि बवाली अमोढ़वा के धोबी घाट पर कुआनो नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने नदी में उसकी तलाश शुरू कराई। नदी की गहराई अधिक होने के कारण शव की तलाश में परेशानी हुई। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। एसडीआरएफ के जवानों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.