Basti News: मंडलीय बैठक में नए सत्र के दौरान स्काउट-गाइड के गतिविधियों की बनी योजना
बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। भारत स्काउट एवं गाइड मंडलीय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बस्ती मंडल के तीनों जिलों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिले की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। नोडल अधिकारी एवं प्रादेशिक संगठन आयुक्त रविंदर कौर सोखी ने प्रदेश स्तर पर निर्धारित प्राथमिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। एएसओसी बस्ती मंडल सुषमा यादव ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए वर्तमान सत्र में गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में स्काउट गाइड के पंजीकरण और नवीनीकरण बढ़ाने पर दिया जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.