Basti News: मंडलीय क्रीड़ा समिति की बैठक संपन्न, सौंपी गई जिम्मेदारी
बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में गुरुवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 की मंडलीय क्रीड़ा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जनपद बस्ती, तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन जनपद सिद्धार्थनगर व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन जनपद संतकबीरनगर में कराया जाएगा। इसके अलावा वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी जनपदवार आवंटन किया गया। साथ ही मंडलीय क्रीड़ा समिति का गठन करते हुए संबंधित अधिकारियों व खेल शिक्षकों को दायित्व सौंपे गए। इस दौरान सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार शुक्ल, तीनों जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव, वरिष्ठ शारीरिक शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.