Basti News: भैंस नहलाने के दौरान नदी में डूबे युवक की मौत
बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के धर्मनगर गांव में गुरुवार दोपहर भैंस नहलाने के दौरान नदी में डूबने से 42 वर्षीय प्रवीण कुमार वर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रवीण कुमार वर्मा रोज की तरह गुरुवार को भी अपनी भैंस को नहलाने नदी में गए थे। नदी में उतरते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी मशक्कत के बाद जब उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.