Basti News: भूमि विवाद में पट्टीदारों ने महिला को लाठी-डंडे से पीटा
बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गढ़हा ओझा गांव में भूमि विवाद को लेकर सगे पट्टीदारों ने महिला को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इसी गांव की यशोदा पत्नी काशीराम मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके सगे पट्टीदार चन्द्र प्रकाश मिश्र, सुरेन्द्र मिश्रा, राहुल, बादल ने मिलकर भूमि विवाद को लेकर उन्हें गत चार नवंबर को मारपीट कर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। एसओ कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.