Basti News: भूमि विवाद को लेकर मारपीट कर धमकाया
बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: बस्ती। भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में परसरामपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बैरागपुर निवासी शांति देवी का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर गांव निवासी रोहित वर्मा, मोहित और रामदयाल ने मिलकर लाठी-डंडे से मारापीटा। बीच-बचाव में आए लोगों को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। इसी गांव की पूनम देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीन पर रखा टिनशेड विपक्षियों ने एक राय होकर उखाड़ दिया और दीवार गिरा दी। मना करने पर उन्हें व उनके परिजनों को राजू पांडेय, विकल, राजकुमार व गोलू ने मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने दोनों घटनाओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Pakur News: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो पक्षों ने कराया मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.