बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, हिटी। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सिकटा गांव में सहन की जमीन पर कब्जेदारी को मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि मारपीट में एक व्यक्ति के हाथ की हड्डी टूट गई और घर में घुस कर महिला के साथ अश्लील हरकत की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट इसी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही विपक्षी, गत आठ अक्तूबर को उनकी सहन की जमीन पर जबरन कब्जा करने की नियत से नींव खोदकर ईंट की चिनाई कर रहे थे। जब प्रार्थिनी व उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आग-बबूला हो गए और लाठी-डंडा, सब्बल से लैस होकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने परिवार के व्यक्ति के स...