Basti News: भूमि पर लगे तार को हटाने को लेकर विवाद, दो नामजद
बस्ती, सितम्बर 28 -- Basti News: बस्ती, हिटी। परसरामपुर थानाक्षेत्र के कैथी गांव में न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर लगे तार को हटाने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के कैथी गांव निवासी ध्रुपनरायन ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी भूमि गाटा संख्या 35 को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। आरोप है कि पिछले 27 सितंबर को दिन में करीब 12 बजे विपक्षी इस भूमि में लगे तार को अवैध रूप से हटा रहे थे। मना करने पर विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिव कुमार और अजय निवासीगण कैथी थाना परसरामपुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज पंजीकृत कर लिया गया है। जांच एसआई अशोक कुमार को सौंपी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.