Basti News: भारी बारिश के बीच ब्रेकडाउन में गई 33 केवी लाइन, अमहट उपकेंद्र के 20 हजार घरों की बिजली हुई गुल
बस्ती, जुलाई 10 -- Basti News: बस्ती। भारी बारिश के बीच विद्युत उपकेंद्र अमहट को 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र गिदही से आने वाली 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। उपकेंद्र को होने वाली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही इससे पोषित गांधी नगर, एसबीआई, आवास विकास, कचहरी सहित आधा दर्जन फीडर से आपूर्ति ठप हो गई। 20 हजार से ज्यादा घर अंधेरे में डूब गए। लगभग दो घंटे बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। गुरुवार रात नौ बजे के बाद अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश तेज होने के साथ ही उपकेंद्र अमहट की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। शहर की मुख्य बाजार से लेकर गलियों व मोहल्लों में अंधेरा छा गया। बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मियों ने 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। फॉल्ट को ठीक कराकर लाइन को बहाल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.