Basti News: भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक ने जमीन कब्जाने की साजिश का लगाया आरोप, जांच शुरू
बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मानपुर उर्फ मितवापुर निवासी व भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक देवी प्रसाद तिवारी ने अपनी कृषि भूमि पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, पुलिस के उच्चाधिकारियों तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई और अपनी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत में पूर्व सैनिक ने बताया कि वह परिवार सहित गाजियाबाद में रहते हैं। उनका आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर गांव के ही पट्टीदार ने उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए उन पर मानसिक दबाव बनाने की नीयत से कप्तानगंज थाने में मनगढ़ंत मुकदमा दर्ज कराया गया है।देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि एक गाटे में वह सह-खात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.