बस्ती, अक्टूबर 19 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा की अंदरूनी सियासत में महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों से हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं के कथित शोषण का मुद्दा उठाया और सवाल किया कि क्या इसके लिए उन्हें पद से हटाया जाएगा। शैल त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि स्थानीय जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने साजिश कर उन्हें पद से हटवाया है। वहीं, भाजपा जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामलों में शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान के बाद उन्हें पद से मुक्त किया गया था। शैल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें बस्ती महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन स्थानीय जिल...