Basti News: भाकियू ने सचिव और लेखपाल पर लगाए आरोप, कार्रवाई की मांग
बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी हर्रैया को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन तहसीलदार को सौंपे। कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत सचिव पर इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत की फर्जी रिपोर्ट लगाने और लेखपाल पर किसानों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पहले ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि विकासखंड के ग्राम पंचायत भैरोपुर के राजस्व गांव सुनसुन निवासी शिवा तिवारी के घर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप गंदा पानी दे रहा था। इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव ने हैंडपंप ठेकेदार के माध्यम से उसे रीबोर कराने के लिए उखड़वा दिया, लेकिन रीबोर नहीं कराया गया। इसके बावजूद जनसुनवाई पोर्टल पर भेजी गई रिपोर्ट में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.