Basti News: भरोसे में लेकर ग्राहकों के कर लिए करोड़ों रुपये गबन, दो धराए
बस्ती, सितम्बर 3 -- Basti News: बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र के ग्राहकों के रुपये गबन करने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर गरीब ग्राहकों की जमा धनराशि उनके खातों में जमा करने के बजाय अपने और सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर कर हड़पने का आरोप है। पिछले तीन वर्षों में कई करोड़ रुपये के गबन की बात जांच में सामने आई है। पुलिस ने 21 अप्रैल को 32 पीड़ितों की संयुक्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मोतीचंद ने बताया कि 21 अप्रैल को 32 पीड़ितों ने हस्ताक्षरयुक्त संयुक्त तहरीर दी थी। इसके आधार पर जवाहरलाल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान सामने आया कि सीएसपी पर कार्यरत रिशा वर्मा और चंदन विक्रम ने षड्यंत्र के तहत ग्राहकों से प्राप्त धनराशि उनके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.