Basti News: भदेश्वरनाथ मंदिर में महिला की चेन चोरी
बस्ती, सितम्बर 15 -- Basti News: बस्ती। भदेश्वरनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करने गई महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चेन चोरी होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुंडेरवा पोस्ट लबनापर कोतवाली की रहने वालीं नीलम चौधरी भदेश्वरनाथ मंदिर पर पूजा करने आई थीं। उनके अनुसार पूजा करते समय किसी महिला ने उनके गले से सोने की चेन चुरा ली। उन्होंने घटना की जानकारी वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटना की छानबीन करने की मांग की है। सूचना पाकर महिला के परिवारीजन भी मंदिर पर पहुंच गए। फिलहाल चेन चुराने वाले का पता नहीं चल सका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.