Basti News: भदेश्वरनाथ मंदिर में डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
बस्ती, अगस्त 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने परिसर, मुख्य प्रवेश, निकास द्वार, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.