बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के वाल्टरगंज थाने के थानाध्यक्ष रहे सूर्य प्रकाश सिंह ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या की थी। हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे एक करोड़ रुपये की डिमांड की जा रही थी। पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाने वाली आरोपी युवती, उसके पिता और एक वकील को रविवार की सुबह जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि 29 अगस्त को शहर कोतवाली स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटक कर थानाध्यक्ष ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को सुसाइड केस का खुलासा करते हुए डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि पिता-पुत्री और वकील का यह गैंग लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर धनउगाही करता है। यह भी पढ़ें- थानेदार के सुसाइड ...