Basti News: ब्रेथ एनलाइजर से की जांच, तीन सवारी पर की सख्ती
बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के प्रमुख टोल नाके पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चला। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। विशेष रूप से बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के चालान करते हुए उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अभियानः यातायात पुलिस ने किया ड्रिंक एंड ड्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.