Basti News: बोल्डर हटा रही हाईड्रा से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन घायल
बस्ती, अगस्त 13 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र के बिजरा गांव के पास बुधवार रात हाईवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर हाइड्रा (क्रेन) से टकरा गई। हादसे में कार सवार धर्मेंद्र (50), उनकी पत्नी राधिका (43) और पुत्री सुशीला (25) घायल हो गए। तीनों को एनएचएआई कर्मचारियों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया, जहां इलाज कराया गया। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासी हदही, सहजनवां गोरखपुर अपनी पत्नी राधिका और पुत्री सुशीला संग इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। बिजरा गांव के पास हाईवे पर जेब्रा क्रॉसिंग के पास रखे बोल्डर हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान बस्ती की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अर्टिगा अनियंत्रित हो गई। कार सेफ्टी प्वाइंट तोड़ते हुए बोल्डर हटाने में लगे हाइड्रा से जा टकराई। टक्कर इत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.