Basti News: बेटी का निकाह होने से पहले पिता की हुई मौत
बस्ती, नवम्बर 22 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत रुधौली के शहीद कीर्तिकार निषाद वार्ड में शनिवार को बेटी की बारात आने के बाद निकाह की चल रही तैयारियों के बीच अचानक पिता की मौत हो गई। पिता की मौत होने पर बाराती व घर वालों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में रोना पीटना पड़ गया। गांव में सभी गमगीन हो गए। किसी तरह से निकाह कराकर बारात को रुख्सत किया गया। इसके बाद पिता को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। शहीद कीर्तिकार नगर वार्ड (विशुनपुरवा) निवासी हामिद के एक बेटा व चार बेटियों में सबसे छोटी बेटी की शादी थी। भानपुर तहसील क्षेत्र के खमरिया गांव से बारात आई थी। बेटी की शादी की पूरी तैयारी चल रही थी। दोपहर में बारात पहुंच गई। घर वालों ने बारातियों की खूब खातिरदारी किया। इसके बाद निकाह की तैयारी चल रही थी। तभी दुल्हन के पिता को चक्कर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.