Basti News: बुखार पीड़ित महिला को झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, मौत
बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: बस्ती। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही बुखार से पीड़ित महिला बेहोश होकर क्लीनिक के बाहर गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए। देर शाम को अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पचमोहनी गांव की रहने वाली ललिता (25) पत्नी संतोष शर्मा कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। वह पचमोहनी बाजार में क्लीनिक चलाने वाले एक बंगाली डॉक्टर के यहां इलाज के लिए पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि झोलाछाप ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद महिला ने कहा कि उसे उल्टी महसूस हो रही है। वह क्लीनिक से जैसे ही बाहर निकली बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के मौजूद लोगों ने उसे उठाया और सूचना घरवालों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.