Basti News: बीयर शॉप के पास से बाइक चोरी
बस्ती, सितम्बर 8 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने बाइक चोरी की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। मुंडेरवा थाने के सिकरा हकीम निवासी दिपेश शर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि गत 20 अगस्त की शाम करीब सात बजे उनकी बाइक टीवी अस्पताल के पास स्थित कम्पोजिट बीयर शॉप के पास खड़ा किया था। थोड़ी देर बाद लौटे तो देखा कि बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.