बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। परसरामपुर थाने के सलेमपुर पांडेय निवासी अंबिका प्रसाद वर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि गत 18 अगस्त को दिन में बाइक से पचपेड़वा मार्ग से बस्ती की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि जलेबीगंज बाजार में बीयर की दुकान के पास विपक्षियों ने उन्हें जबरन रोक लिया। दूसरे स्थान पर ले जाकर मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शुभम, सूरज, शिवम, सद्दाम और हरिओम निवासी चुरिहारपुर थाना पैकोलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: भूमि विवाद को लेकर मारपीट कर धमकाया यह भी पढ़ें- Basti News: पुरानी रंजिश के चलते किया कुल्हाड़ी हमला, तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...